Punjab Weather Update: पंजाब में 7 से 9 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी, जानें कब और कहां होगी भारी बारिश

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी मॉनसून की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग ने आज हरियाणा और पंजाब के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि अगले छह से सात दिनों तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश होगी।

पंजाब में मॉनसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने 7 जुलाई को पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और 8 से 9 जुलाई तक ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। दूसरी ओर, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और उत्तरी महाराष्ट्र में 6 जुलाई तक और गुजरात में 8 जुलाई तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। दक्षिण और दक्षिण-पूर्व हरियाणा में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। इसलिए, कल पश्चिम और दक्षिण पश्चिम हरियाणा में मॉनसून के कारण भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है। जिससे लोगों को गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद है और तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। लोगों से बारिश के दौरान सावधानी से वाहन चलाने को कहा गया है। पेड़ों के नीचे और खंभों के पास न खड़े होने की सलाह दी जा रही है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

Nooran Sisters Live| नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली... अली ... पर सब को झुमाया। Daily Samvad




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *