Threads Launched: मेटा ने लॉन्च किया ट्विटर का कंपटीटर ऐप ‘थ्रेड्स’, महज 4 घंटे में 50 लाख साइन-अप्‍स

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 430 शब्द|📅 06 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Threads Launched: ट्विटर की टक्कर में मेटा ओन्ड इंस्टाग्राम ने अपना नया ऐप थ्रेड लॉन्च कर दिया है। यह एक नया सोशल नेटवर्किंग ऐप है। इसकी सीधी टक्कर ट्विटर से होगी। थ्रेड ऐप काफी हद तक ट्विटर जैसा है। साथ ही इसमें कुछ फीचर्स इंस्टाग्राम के जोड़े गए हैं। दरअसल ट्विटर के पेड होने के बाद काफी संख्या में यूजर्स ने ट्विटर से दूरी बना ली है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इंस्टाग्राम इन्हीं यूजर्स को अपने नए प्लेटफॉर्म थ्रेड पर जोड़ना चाह रहा है। थ्रेड ऐप आईओएस और एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। मतलब इसे ऐपल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके अलावा यूजर्स थ्रेड तो डेस्कटॉप पर साइट से यूज कर सकेंगे। लॉन्च होने के कुछ ही वक्त में इस ऐप पर 1 करोड़ से ज्यादा साइन-अप हो चुके है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

यानी यूजर्स की संख्या 1 करोड़ के पार पहुंच गई है। मार्क जकरबर्ग ने खुद इस बात की जानकारी दी है। कंपनी इस ऐप को टेक्स्ट शेयरिंग और पब्लिक कन्वर्सेशन ऐप बता रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि मार्क जकरबर्ग का ये ऐप मूल रूप से एलन मस्‍क के ऐप ट्विटर को कड़ी टक्‍कर दे सकता है।

थ्रेड के अहम प्वाइंट

  • थ्रेड पर यूजर्स अधिकतम 500 कैरेक्टर में पोस्ट कर पाएंगे। साथ ही यूजर को फोटो और वीडियो को पोस्ट का करने ऑप्शन दिया गया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ट्विटर पर भी फोटो और वीडियो अपलोड का फीचर दिया गया था। यूजर थ्रेड ऐप पर 5 मिनट लंबे वीडियो को पोस्ट कर पाएंगे।
  • अगर आप इंस्टाग्राम यूजर हैं, तो आपको थ्रेड के लिए अलग से अकाउंट नहीं बनाना होगा। इसके लिए बस आपको थ्रेड ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद ऐप ऑटोमेटिकली लॉगिन हो जाएगा। इसके लिए किसी भी तरह के पासवर्ड की जरूरत नहीं होती है।
  • जब आप एक बार लॉगिन कर लेगें, तो आपको थ्रेड पर मौजदू लोगों की पूरी लिस्ट दिखेगी, जिसमें से किसी को भी आप फॉलो कर पाएंगे।
  • यूजर को थ्रेड ऐप की प्रोफाइल को पब्लिक और प्राइवेट रखने का ऑप्शन दिया गया है।
    बता दें कि फिलहाल थ्रेड एक ऐड फ्री ऐप है। लेकिन इतना जरूर तय हैं कि जब थ्रेड पर फॉलोअर बढ़ जाएंगे, तो ऐप पर ऐड दिखाना शुरू कर दिया जाएगा। थ्रेड ऐप का लुक और फील बिल्कुल इंस्टाग्राम जैसा है। लेकिन फीचर ट्विटर जैसे हैं।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *