Uttarakhand Weather: पहाड़ों में उफान पर हैं नदी-नाले, उत्तराखंड और हिमाचल में अलर्ट जारी

Daily Samvad
4 Min Read
Monsoon-Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 484 शब्द|📅 06 Jul 2023

डेली संवाद, देहरादून। Uttarakhand Weather: भारी बारिश के चलते पहाड़ों में प्रलय मची हुई है। पहाड़ों में नदियां और नाले उफान पर हैं। ऐसे में अगर आप पहाड़ों में जाने की सोच रहे हैं तो इसे फिलहाल स्थगति कर दीजिए, क्योंकि पहाड़ अभी जानलेवा साबित हो सकते हैं। मौसम विभाग भी लगातार अलर्ट जारी कर रहा है।

बात अगर उत्तराखंड की करें तो में बारिश आफत लेकर आ गई है। लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के नदी नाले उफान पर हैं। लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। प्रदेश में भूस्खलन से तबाही सा मंजर देखने को मिल रहा है। नेशनल हाईवे पर पत्थर गिरने से बार-बार यातायात प्रभावित हो रहा है। उत्तराखंड में रुक-रुक कर बारिश का दौर लगातार जारी है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है। गुरुवार को मौसम विभाग ने छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मैदान से लेकर पहाड़ों में बारिश हो रही है। इस बारिश से जहां नदियों का जलस्तर बढ़ गया है तो वहीं शहरों में जलभराव की समस्या भी हो गई है।

प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ज्यादातर क्षेत्रों में बौछारों और भारी वर्षा का दौर जारी है। देहरादून के साथ ही कुमाऊं के कई क्षेत्रों में भी झमाझम वर्षा हो रही है। रुद्रप्रयाग में भी वर्षा का क्रम जारी है। दून में मंगलवार रात शुरू हुई वर्षा बुधवार शाम तक जारी रही। भारी वर्षा के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम पारा तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादलों का डेरा रहेगा। देहरादून, नैनीताल, टिहरी, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

उत्तराखंड के कई इलाकों में लगातार बारिश जारी है। रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में रात से हो रही है मूसलाधार बारिश। इस बारिश की वजह से शहरों में जलभराव हो गया है। कोटद्वार व आसपास के क्षेत्रों में बीती शाम से रूक रूक कर बारिश जारी है । इस बारिश ने लोगों को अपने घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है।

एनएच पर बरसाती गदेरे के उफान पर आने के कारण वहां संचालन में परेशानी हो रही है। अन्य नदियों का भी जलस्तर बढ़ गया है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। टिहरी में भी बीती रात से बारिश जारी है। पौड़ी में भी हल्की बारिश जारी है। इस बारिश के बीच फिल्हाल तो सभी सड़कें खुली हैं।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *