डेली संवाद, हरियाणा। Accident News: हरियाणा के जींद जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक बस और क्रूजर की आमने-सामने की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 25 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा भिवानी रोड पर गांव बीबीपुर के पास हुआ।
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
हादसे में हरियाणा रोडवेज का कंडक्टर भी घायल हुआ है और उसके सिर पर चोट लगी है. उन्होंने कहा कि क्रूजर एक कार को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान एक बस से उसकी टक्कर हो गई। बताया जा रहा कि बस में 15-20 यात्री सवार थे, जबकि क्रूजर में भी 10 लोग सवार थे. हादसा क्रूजर के ओवरटेक करने की वजह से हुआ।
ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा
बताया जा रहा है कि घटना के बाद 6 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। बस भिवानी रोड की बताई जा रही है। हादसे में क्रूजर पलट गई और शव गाड़ी में फंस गए, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घायलों का इलाज जींद के सामान्य अस्पताल में चल रहा है। क्रूजर में सवार लोगों की मौत हो गई है। इनमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं।