Himachal Pradesh Weather: ना जाएं हिमाचल, खतरे में पड़ सकती है जान! मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
himachal-weather
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 246 शब्द|📅 08 Jul 2023

डेली संवाद, हिमाचल। Himachal Pradesh Weather: प्रदेश मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल प्रदेश के जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन छह जिलों में अगले 48 घंटे बेहद संवेदनशील रहने वाले हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले 24 से 48 घंटों के लिए बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इस बीच लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने भी लोगों से बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलने को कहा है। इस दौरान बच्चों को घरों से बाहर न निकलने, बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने और संवेदनशील स्थानों पर न जाने की विशेष हिदायत दी गई। राजधानी शिमला और नाहन में भी शुक्रवार को भारी बारिश हुई।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

शिमला में 46 मिमी और नाहन में 35 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में 11 जुलाई तक मौसम खराब रहने की संभावना है। राज्य में बारिश के कारण 168 सड़कों पर यातायात ठप हो गया है। कई जिलों में सामान्य जनजीवन ठप हो गया है। बारिश के कारण शुक्रवार को हाईवे-305 करीब एक घंटे तक बाधित रहा। इसके अलावा हाईवे पर भी कई जगह घटनाएं हुईं।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *