Indian Railway: वंदे भारत समेत ट्रेन यात्रा होगी सस्ती, इतना प्रतिशत कम होगा AC क्लास का किराया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 268 शब्द|📅 08 Jul 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Indian Railway: भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने वंदे भारत समेत सभी ट्रेनों के एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास के किराए में 25% तक की कटौती की घोषणा की है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, रेलवे बोर्ड के आदेश में वंदे भारत का किराया कम करने की बात कही गई है। आदेश में रेलवे के उन जोनों को ट्रेन किराया कम करने के लिए भी कहा गया है। जिसमें पिछले 30 दिनों के दौरान 50 फीसदी से भी कम सीटें भरी हैं।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इसी सिलसिले में रेलवे ने किराया कम करने का ऐलान किया है। हाल ही में यह बात भी सामने आई थी कि भोपाल-जबलपुर, इंदौर-भोपाल और नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत ट्रेनों के टिकट किराए की समीक्षा की जा रही है। ट्रेनों में ज्यादातर सीटें खाली चल रही हैं। किराया कितना कम किया जाएगा, इसका फैसला बोर्ड ने जोनल रेलवे पर छोड़ दिया है। यानी जोन अपने-अपने जोन में किराया तय करेंगे।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

रेलवे के मुताबिक, मूल किराये पर 25 फीसदी तक की छूट दी जा सकती है। अन्य शुल्क जैसे आरक्षण शुल्क, सुपर फास्ट सरचार्ज, जीएसटी आदि अलग से लिए जाएंगे। रेलवे के मुताबिक, मूल किराये पर 25 फीसदी तक की छूट दी जा सकती है। अन्य शुल्क जैसे आरक्षण शुल्क, सुपर फास्ट सरचार्ज, जीएसटी आदि अलग से लिए जाएंगे। देशभर में अब तक 46 भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *