Punjab Weather Update: पंजाब के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 217 शब्द|📅 08 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पूरे पंजाब में मौसम बदल गया है, जहां लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत जरूर मिली है। दरअसल, शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई है और शनिवार को भी लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार को पंजाब के रूपनगर, गुरदासपुर और लुधियाना में भारी बारिश हुई, जबकि राज्य के बाकी जिले भीग गए।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

मौसम केंद्र के मुताबिक, शनिवार को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला और जालंधर में भारी बारिश की संभावना है। इसको लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में सामान्य से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 9 जुलाई को भी पंजाब के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

इसके बाद 10 जुलाई से मौसम साफ हो जाएगा। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, शुक्रवार को रूपनगर में 21 मिमी, गुरदासपुर और नवांशहर में 4.2 मिमी, लुधियाना में 0.5 मिमी और चंडीगढ़ में 1.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश से मौसम ठंडा हो गया है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *