The Kapil Sharma Show: गदर-2 की टीम ने द कपिल शर्मा शो में मचाया गदर, देखेंगे तो हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 331 शब्द|📅 09 Jul 2023

मुंबई। The Kapil Sharma Show: फिल्म गदर 2 की टीम ने द कपिल शर्मा शो में जमकर गदर मचाया। गदर-2 की टीम द कपिल शर्मा शो में प्रमोशन करने पहुंची हैं। इसमें सनी देओल और अमीषा पटेल शामिल है। दोनों फिल्म के गानों पर साथ डांस करते भी नजर आए। दोनों ने ‘मैं निकला गड्डी लेकर’ और ‘उड़ जा काले कावा’ पर डांस किया है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

सोनी टीवी ने एक नया प्रोमो जारी किया है। इसमें कपिल शर्मा कहते हैं, “हम कुछ दिनों से देख रहे हैं, पाजी जहां भी जा रहे हैं, तारा सिंह के गेटअप में जा रहे हैं। तो अर्चना जी पूछ रही थी कि पाजी, आप अपनी गाड़ी में आये हो आज, या ट्रक चला के आये हो।”

गौरतलब है कि कपिल शर्मा गदर एक प्रेम कथा की तारा सिंह की भूमिका की बात कर रहे थे। गदर एक प्रेम कथा सन 2001 में आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया था। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल की अहम भूमिका थी। इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

कपिल शर्मा के प्रश्न का उत्तर देते हुए सनी देओल कहते हैं, “मैंने सोचा इनको भी साथ में ले जाना होगा। इसलिए मैं ट्रक लेकर आया हूं।” उनका उत्तर सुनकर कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह दोनों निरुत्तर हो जाते हैं।

कपिल शर्मा अपने बचपन की याद बताते हुए कहते हैं कि वह एक बार फिल्म के सेट पर गए थे और उन्होंने दिवंगत अमरीश पुरी के कंधे पर हाथ रख दिया था। इसके बाद उन्हें डांट पड़ी थी। इसपर अमीषा पटेल उनसे फ्लर्ट करते हुए कहती हैं कि उन्हें अमरीश पुरी की जगह उनके कंधे पर हाथ रखना चाहिए था। इसके बाद, कपिल शर्मा शरमा जाते हैं।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *