Punjab News: पंजाब में भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति, CM मान ने जारी किए सख्त आदेश, इस जिले के DC ने जारी किए इलाके खाली करवाने के आदेश

Daily Samvad
3 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 417 शब्द|📅 09 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: लगातार भारी बारिश के चलते पंजाब के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। कई शहरों में पानी जमा हो गया है। सड़कें और गलियों में कई फुट पानी जमा है। लगातार 2 दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण लुधियाना, पटियाला सहित कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

भारी बारिश के चलते पंजाब सरकार अलर्ट मोड पर है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधायकों और अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री मान ने विधायकों और अधिकारियों को बारिश को लेकर अलर्ट रहने के लिए कहा है। उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों का जायजा लेने और लोगों की समस्याएं सुनने को कहा है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

भगवंत मान ने कहा है कि विधायक और अफसर लोगों के बीच जाकर उनकी मदद करें। मंत्रियों ने भी विधायकों को लोगों की सहायता करने के लिए कहा है। इनके अलावा डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को मैदान में उतर कर राहत कार्य तेज स्तर पर करने के लिए कहा गया है।

उधर, पटियाला की जिला मैजिस्ट्रेट साक्षी साहनी ने जिले में बाढ़ के खतरे को देखते हुए बड़ी नदी के साथ लगते इलाके (निचली तरफ) को खाली करवाने के आदेश दिए हैं। आदेशों में कहा गया है कि कार्यकारी इंजीनियर ड्रेनेज पटियाला के अनुसार कुछ समय में बड़ी नदी में पानी खतरे के निशान से ऊपर होने की संभावना है।

Punjab News: पंजाब में भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति, CM मान ने जारी किए सख्त आदेश, इस जिले के DC ने जारी किए इलाके खाली करवाने के आदेश
पटियाला के डीसी द्वारा जारी किया आदेश
ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

इसलिए बड़ी नदी से सटे इलाके को प्रिवेंटिव एवेक्युएशन करने के आदेश जारी किए जाते हैं ताकि लोगों के जान-माल की हानि को बचाया जा सके। यह एवेक्युएशन योजना के अनुसार की जानी चाहिए। गौरतलब कि हाल ही में डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए फील्ड दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था और प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली है।

वहीं आज कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने हो रही बारिश में बड़ी और छोटी नदी का दौरा किया। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और कोई डर वाली स्थिति नहीं है। एहतियात के तौर पर जो भी जरूरी कदम होंगे वो उठाए जा रहे हैं।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *