Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री का पैर फ्रैक्चर, बारिश से नुकसान का जायजा लेने पहुंची थी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 238 शब्द|📅 09 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर है। तेज बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का मुआयना करने पहुंची कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान का पांव फ्रैक्चर हो गया। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो अपलोड कर दी है।

Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री का पैर फ्रैक्चर, बारिश से नुकसान का जायजा लेने पहुंची थी
कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान का पांव फ्रैक्चर हो गया
ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

फ्रैक्चर के बाद मंत्री मान ने खरड़ के सरकारी अस्पताल जाकर प्लास्टर कराया। डॉक्टरों ने कुछ दिन उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी गई है। अनमोल गगन मान ने पोस्ट में लिखा-“हलके के लोगों को कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके द्वारा हलके का दौरा कर लिया गया है। वह प्रशासन और अपनी टीमों को निर्देश दे चुकी हैं कि लोगों को किसी प्रकार की समस्या आ सामना नहीं करना पड़े।”

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

CM भगवंत मान के निर्देशों पर सभी मंत्री, विधायक, पुलिस कमिश्नर, DC और SSP को लोगों के बीच में जाकर हालात का जायजा लेना है। इन निर्देशों के बाद AAP के सभी मंत्री व विधायकों समेत अफसर अपने-अपने हलके और अधीन क्षेत्रों में हालात का जायजा लेकर जरूरी प्रबंध करने में जुटे है। राज्य भर में फ्लड कंट्रोल रूम्स भी स्थापित किए गए हैं।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *