Punjab News: मंत्री मीत हेयर ने जल भंडारों की स्थिति का लिया जायज़ा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 333 शब्द|📅 10 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य भर और पहाड़ी स्थानों पर पड़ रहे लगातार तेज़ बारिश के कारण पैदा हुई स्थिति का जायज़ा लेने के लिए जल स्रोत मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज यहाँ सैक्टर 18 स्थित विभाग के मुख्य दफ़्तर में मीटिंग करके जल भंडारों की स्थिति का जायज़ा लिया।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

जल स्रोत मंत्री ने इससे पहले राजपुरा-बनूड़ रोड पर चितकारा यूनिवर्सिटी के नज़दीक सतलुज यमना लिंक (एस. वाई. एल.) का भी दौरा करके मौके की स्थिति देखी। मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर विभाग पूरी तरह मुस्तैदी के साथ हर स्थिति पर नज़र रख रहा है और किसी भी असुखद घटना के साथ निपटने की तैयारी की गई है।

ज़िला सिविल और पुलिस प्रशासन के इलावा एन. डी. आर. एफ. की टीमों के साथ तालमेल बिठा कर लोगों की जान-माल की सुरक्षा यकीनी बनाई जा रही है। जल स्रोत मंत्री ने कहा विभाग के समूह अधिकारियों और कर्मचारियों को ज़मीनी स्तर पर 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए और निरंतर इसकी रिपोर्ट करने को कहा।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

संवेदनशील स्थानों पर ख़ास चौकसी रखने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि फील्ड में मिट्टी के थैलों, सफ़ाई वाली मशीनों समेत अन्य अपेक्षित समान मुहैया करवाया जा रहा है। मीत हेयर ने बताया कि तीनों ही डैमों में इसी समय पर पानी का स्तर क्षमता से कम है और विभाग की तरफ से सारी स्थिति पर पूरी नज़र रखी जा रही है।

भाखड़ा डैम में 1680 फुट की क्षमता मुकाबले मौजूदा समय पानी का स्तर 1614.89 फुट है। पौंग डैम में 1390 फुट की क्षमता मुकाबले इस समय पर पानी का स्तर 1350.63 फुट है जबकि रणजीत सागर डैम में पानी की क्षमता 1731.99 है और इस समय पर पानी का स्तर 1706.26 फुट है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *