Government Jobs: 3 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 8 अगस्त तक कर सकेंगे अप्लाई, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी

Daily Samvad
3 Min Read
Job
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 332 शब्द|📅 11 Jul 2023

डेली संवाद, राजस्थान। Government Jobs: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और नर्स के 3646 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए उम्मीदवार कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर 8 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इसके बाद रिटन टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

राजस्थान में तीन हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल होनी जरूरी है। वहीं, आरक्षित श्रेणी को 40 साल से ज्यादा का होने पर भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की छूट दी जाएगी। राजस्थान में लंबे समय बाद निकली महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और नर्स के 3646 पदों पर रिटन टेस्ट के आधार पर भर्ती की जाएगी।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट कर मेरिट के आधार पर पोस्टिंग दी जाएगी। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद पर सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 13 हजार 150 सैलरी दी जाएगी। जबकि नर्स के पद पर सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 18 हजार 900 तक सैलरी दी जाएगी।

वैकेंसी डिटेल्स

  • राजस्थान में महिला हेल्थ वर्कर के कुल 2058 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 1865, जबकि अनुसूचित क्षेत्र के 94 पद शामिल होंगे।
  • राजस्थान में नर्स के 1588 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 1400 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र, जबकि 188 पद अनुसूचित क्षेत्र के होंगे।

योग्यता

  • राजस्थान में बंपर पदों पर निकली ANM की भर्ती में 10वीं पास और ANM कोर्स करने वाली महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
  • राजस्थान में नर्स के पदों पर निकली भर्ती में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में डिप्लोमा या फिर उनके समकक्ष योग्यता प्राप्त कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *