India Women vs Bangladesh Women: भारत ने दूसरे टी20 में बांग्लादेश को आठ रन से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 416 शब्द|📅 11 Jul 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। India Women vs Bangladesh Women: महिला क्रिकेट में भारत ने बांग्लादेश को टी20 सीरीज के दूसरे मैच में 8 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 से की अजेय बढ़त हासिल कर ली। भारत की गेंदबाजों ने लो स्कोरिंग मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिला दी। टीम इंडिया के लिए दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट और मिन्नू मणी ने 2 विकेट झटके।

शेफाली वर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। टीम इंडिया ने 96 रनों का लक्ष्य दिया था। भारत ने पहले मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। बांग्लादेश के लिए शमीमा सुल्ताना और रानी ओपनिंग करने आईं। इस दौरान सुल्ताना 5 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने 4 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका लगाया। रानी ने 6 गेंदों का सामना करते हुए 5 रन बनाए।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

उन्होंने भी एक चौका जड़ा। मुर्शिदा खातून ने 15 गेंदों का सामना करते हुए 4 रन बाए। रितु मोनी ने 6 गेंदों का सामना करते हुए 4 रन बनाए। शोरना अख्तर ने 17 गेंदों में 7 रन बनाए। कप्तान निगर सुल्ताना ने 38 रनों की अहम पारी खेली। उन्होंने 55 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके लगाए। उन्हें दीप्ति शर्मा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। फहिमा खातून और मारूफा अख्तर बिना खाता खोले आउट हुईं।

भारत के लिए दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा ने शानदार गेंदबाजी की। दीप्ति ने 4 ओवरों में महज 12 रन देकर 3 विकेट झटके। शेफाली ने 3 ओवरों में 15 रन देकर 3 विकेट झटके।मिन्नू मणी ने 4 ओवरों में 9 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्होंने एक मेडन ओवर निकाला। अनुषा ने 4 ओवरों में 20 रन देकर एक विकेट लिया। पूजा वस्त्राकर ने एक ओवर में 10 रन दिए। उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान के साथ 95 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा 19 रन ओपनर शेफाली वर्मा ने बनाए। उन्होंने 14 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके लगाए। यास्टिका भाटिया ने 13 गेंदों का सामना करते हुए 11 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 13 रनों का योगदान दिया। मंधाना ने 13 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके लगाए।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *