Jalandhar News: जालंधर में किडनैपिंग, पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: इस समय की बड़ी खबर जालंधर से सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर की रामामंडी से 7 कारिंदो द्वारा एक व्यक्ति को किडनैप कर लिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ब्यास की एक फाइनेंस कंपनी ने डेढ़ लाख रुपए के लिए 7 लोगों द्वारा एक व्यक्ति को किडनैप कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

जिसके बाद पुलिस ने उनका करीब डेढ़ घंटे तक पीछा कर उन सात लोगों को काबू कर लिया गया। वहीं उस फाइनेंस कंपनी का मालिक अभी तक फरार बताया जा रहा है। आरोपियों द्वारा किडनैप किए गए व्यक्ति का नाम अमरीक सिंह बताया जा रहा है जोकि न्यू गणेश कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा है। जिसे पुलिस द्वारा छुड़वा लिया गया है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

डीसीपी ने बताया कि अमरीक सिंह की एक रिश्तेदार ने ब्यास की डांगा फाइनांस कंपनी से डेढ़ लाख रुपए लिया था। अमरीक उस रिश्तेदार के गारंटर थे। इसी के चलते फाइनांस कंपनी के मालिक ने उसे किडनैप करके जबरदस्ती पैसे निकलवाने की साजिश रची। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं और कंपनी का मालिक अभी तक फरार बताया जा रहा है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

https://youtu.be/kwXhPkxqfh8
undefined












728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *