डेली संवाद, फतेहगढ़ साहिब। Punjab News: इस समय की बड़ी फतेहगढ़ साहिब से सामने आ रही है। खबर है कि फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ में कुक्कड़माजरा गांव में अमोनिया गैस लीक हो गई है। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया है। गैस लीक होने से लोगों का दम घुटने लगा तो वे घर छोड़ भागने लगे।
ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा
जिसके बाद इसकी सूचना फायर स्टेशन को दी गई। प्रशासन की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और सिलिंडर से रिस रही गैस को बंद किया। वहां बताया जा रहा है कि बचाव कार्य में शामिल काउंसिल के तीन और फायर ब्रिगेड का एक कर्मचारी गैस चढ़ने से बेहोश हो गए।
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
इनमें जसकीरत सिंह फायरमैन, तरलोचन सिंह ड्राइवर, सुखविंदर सिंह और रोहित कुमार शामिल हैं। वहीं रिहायशी इलाके को खाली कराया गया है। जानकारी के अनुसार कुक्कड़माजरा गांव में पुराने सिलेंडरों का गोदाम है। इस गोदाम में अमोनिया गैस के सिलेंडर थे। इनमें से गैस लीक होने लगी।