Punjab News: लोगों को सुरक्षित निकालने, खाने-पीने और रहने के वैकल्पिक प्रबंध जंगी स्तर पर करने के निर्देश

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 818 शब्द|📅 11 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पिछले कुछ दिनों से राज्य भर और हिमाचल प्रदेश में पड़ी लगातार और भारी बारिश के कारण राज्य में पैदा हुई स्थिति पर निरंतर निगरानी रखने और राहत कामों को प्रभावशाली तरीके से जमीनी स्तर पर चलाने के लिए मुख्य सचिव अनुराग वर्मा द्वारा मंगलवार को लगातार दूसरे दिन मीटिंग की गई। मीटिंग में सम्बन्धित विभागों के प्रशासनिक सचिवों और समूह जिलों के डिप्टी कमिशनर और एस. एस. पीज से मौजूदा स्थिति की रिपोर्ट ली गई।

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य निवासियों को हर तरह मदद मुहैया करने के दिए निर्देशों पर प्रशासन की तरफ से किए जा रहे राहत कामों का भी मीटिंग में जायज़ा लिया। फील्ड में तैनात कैबिनेट मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि प्रशासन के साथ तालमेल करके लोगों को राहत देने के लिए जुटे हुए हैं। मीटिंग में मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव ए वेनू प्रसाद, डी. जी. पी. गौरव यादव और सेना और एन. डी. आर. एफ. के नुमायंदे भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

मुख्य सचिव ने ज़िला प्रशासन को निर्देश दिए कि जहाँ भी निचली जगह या पानी भरने के कारण लोग फंसे हुए हैं, उनको सुरक्षित निकालने और उनके लिए खाने-पीने और रहने के वैकल्पिक प्रबंधों को जंगी स्तर पर किया जाए। लोगों के लिए किए जा रहे प्रबंधों के बारे उनको जानकारी मुहैया करवाने के लिए अधिक से अधिक प्रचार किया जाए जिससे वे सुविधा का फ़ायदा उठा सकें। लोगों की जान की रक्षा सबसे प्रमुख प्राथमिकता है।

अनुराग वर्मा ने आगे कहा कि असुरक्षित इमारतों की तुरंत शिनाख़्त करके लोगों को जागरूक किया जाए जिससे किसी भी असुखद घटना से बचा जा सके। उन्होंने ज़िला बार डी. सीज से अपेक्षित मदद की जानकारी भी हासिल की और कहा कि जिलों को ज़रूरत के मुताबिक एन. डी. आर. एफ. टीमें तैनात की जा रही हैं। मौजूदा समय रूपनगर जिले में पाँच, एस. ए. एस. नगर में तीन, पटियाला में दो और जालंधर, फतेहगढ़ साहिब और शहीद भगत सिंह नगर में एक- एक टीम तैनात है।

कपूरथला, तरन तारन जिलों की तरफ से एन. डी. आर. एफ. की एक- एक टीम तैनात करने की माँग की गई। इसी तरह पानी प्रभावित इलाकों में लोगों को राहत देने के लिए किश्तियों, लाईफ़ जैकेटों, पानी निकालने वाली मशीनों और खाने वाले पैकेटों की ज़रूरत पूछी गई। मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य विभाग को पानी के कारण होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए आगामी प्रबंध करने और दवाओं की कोई कमी न रहने देने संबंधी कहा।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

जल सप्लाई विभाग को लोगों के लिए उपयुक्त पीने वाला पानी मुहैया करने के लिए कहा। पशु पालन विभाग को निर्देश दिए गए कि पशुओं को होने वाली बीमारियों के मुकाबले के लिए फील्ड स्टाफ को सक्रिय किया जाए। स्थानीय निकाय विभाग को फौगिंग और स्प्रे के प्रबंध करने के लिए कहा। ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने बताया कि समूह स्टाफ गाँवों में निरंतर तैनात करके लोगों की मदद की जा रही है।

बिजली विभाग की तरफ से बताया गया कि जहाँ भी कहीं बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है, उसे तुरंत ठीक करके बहाल की जाए। इससे पहले जल स्रोत विभाग की तरफ से दी जानकारी में बताया गया कि भाखड़ा डैम में इस समय पानी का स्तर 1624.14 फुट है जबकि क्षमता 1680 फुट है। पौंग डैम में पानी का स्तर 1360.04 फुट है जबकि क्षमता 1390 फुट है और रणजीत सागर डैम में पानी का स्तर 1712. 64 फुट है जबकि क्षमता 1731.99 फुट है।

हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश पड़ने की संभावना

सतलुज, ब्यास, रावी और घग्गर दरियाओं में पानी के स्तर की मौजूदा स्थिति से अवगत करवाया गया। यह भी बताया गया कि सतलुज दरिया पर धुस्सी बाँध में दो स्थानों पर दरारों को भरा गया है। मीटिंग में मौसम विभाग के अधिकारियों की तरफ से जानकारी दी गई कि आने वाले 48 तक पंजाब में विभिन्न स्थानों पर हलकी से मध्यम बारिश पड़ेगी जबकि 48 से 72 घंटों तक कुछ स्थानों पर हलकी से मध्यम बारिश होगी।

हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में आगामी 24 घंटों में मध्यम से भारी बारिश पड़ने की संभावना है। मुख्य सचिव ने आगे कहा कि घाटी वाले जिलों में नदियों और नहरों में अधिक पानी की संभावना को देखते हुए आगामी प्रबंध किये जाएँ क्योंकि आगामी कुछ समय में पानी और बढ़ जाएगा और निचले इलाकों में से लोगों को सुरक्षित निकालते हुए जान-माल की रक्षा यकीनी बनाई जाए।

मीटिंग में विशेष मुख्य सचिव राजस्व के. ए. पी. सिन्हा, अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायत के. सिवा प्रसाद, प्रमुख सचिव जल सप्लाई और सेनिटेशन जसप्रीत तलवार, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण वी. पी. सिंह, प्रमुख सचिव जल स्रोत कृष्ण कुमार, सचिव स्थानीय निकाय अजोए शर्मा, विशेष डी. जी. पी. (कानून और व्यवस्था) अर्पित शुक्ला आदि उपस्थित थे।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *