Punjab News: सुनील जाखड़ को प्रो. सरचांद सिंह, मनमोहन सिंह सठयाला और आलमबीर सिंह संधू ने दीं शुभकामनाएं

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 353 शब्द|📅 11 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भारती जनता पार्टी (BJP) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की रगों में पंजाब है, पंजाबियों की नब्ज को पहचानने और पंजाब, पंजाबी और पंजाबीयत के प्रति उनकी रचनात्मक सोच से पंजाब भाजपा को मजबूती मिलेगी और अब पंजाब भाजपा को कोई गठबंधन या सहारे की जरूरत नही है। पार्टी तेजी से आगे बढ़ेगी।

ये विचार राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सलाहकार एवं भाजपा के सिख नेता प्रो. सरचांद सिंह ख्याला, पूर्व विधायक मनमोहन सिंह सठियाला, आलमबीर सिंह संधू और कुलदीप सिंह काहलों ने दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा हाईकमान ने सुनील जाखड़ पर भरोसा किया है और पंजाब भाजपा को एक अनुभवी, सक्षम, बुद्धिमान और विनम्र नेता दिया है। जिनके स्वभाव में सबको साथ लेकर चलने की क्षमता है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

प्रो सरचंद सिंह ने कहा कि जाखड़ आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और भाजपा को उनसे काफी उम्मीदें हैं। जाखड़ के नेतृत्व में पंजाब भाजपा पंजाब के लिए एक मजबूत राजनीतिक विकल्प बनेगी और पंजाब की 13 लोकसभा और 117 विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराने में कामयाब होगी। उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ सिखों से प्यार करने वाले नेता हैं। चूंकि वे सिख मुद्दों को करीब से जानते और समझते हैं, इसलिए उनके नेतृत्व से सिख मुद्दों को सुलझाने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

उन्होंने कहा कि आज पंजाब आर्थिक और बौद्धिक बर्बादी के कगार पर खड़ा है। एक मजबूत नेतृत्व ही नशे, डकैतियों, हत्याओं और गिरोहों से बर्बाद हो रहे पंजाब को सही रास्ते पर ला सकता है। पंजाब और पंजाब बीजेपी को एक गतिशील नेतृत्व की जरूरत थी, बीजेपी हाईकमान ने सुनील जाखड़ के रूप में इस जरूरत को पूरा किया है।

प्रो सरचांद सिंह ने सुनील जाखड़ को हर तरह से समर्थन देने का आश्वासन दिया और कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पंजाब भाजपा पंजाब की सभी 13 सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में योगदान देगी।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *