Punjab Weather Update: मौसम विभाग ने पंजाब में 13 और 14 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 222 शब्द|📅 11 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और लगभग आधे पंजाब में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने 13 और 14 जुलाई को फिर बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने पटियाला, रोपड़, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

इसके अलावा आज हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, उड़ीसा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण-गोवा, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तटीय कर्नाटक, केरल के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। उधर, घग्गर और सतलुज नदियों के अलावा सरहिंद नहर में अचानक जलस्तर बढ़ने से कई जिलों में हालात बेकाबू हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

वही दूसरी तरफ रोपड़, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली जिलों का बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया है। जानकारी के मुताबिक, जालंधर और कपूरथला जिलों में 100 से ज्यादा गांव खाली कराए जा रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल की 14 टीमें तैनात की गई हैं जबकि पटियाला जिले में सेना की मदद मांगी गई है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *