Vegetable Price Hike: भारी बारिश के दौरान महंगी हुई सब्जियां, पुराना रिकॉर्ड तोड़ टमाटर 200 रुपये हुआ प्रति किलो

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 234 शब्द|📅 11 Jul 2023

डेली संवाद चंडीगढ़। Vegetable Price Hike: देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण सब्जियों की सप्लाई पर बड़ा असर पड़ा है। यही वजह है कि सब्जियों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली समेत देश के कुछ हिस्सों में टमाटर की कीमत 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

व्यापारियों का कहना है कि जिन इलाकों में टमाटर की फसल लगी है वहां भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। वहीं जमीन के अंदर उगने वाले प्याज और अदरक पर भी खराब मौसम का असर पड़ा है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश हुई है। इससे फसलों को काफी नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

ये आंकड़े बताते हैं कि महानगरों में टमाटर की खुदरा कीमत कोलकाता में सबसे ज्यादा 149 रुपये प्रति किलोग्राम थी। इसके बाद मुंबई में टमाटर 135 रुपये प्रति किलो, चेन्नई में 123 रुपये प्रति किलो और दिल्ली में 100 रुपये प्रति किलो बिका। टमाटर और अन्य सब्जियों की खुदरा कीमत उनकी गुणवत्ता और वे कहां बेची जा रही हैं, इस पर निर्भर करती है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *