Brij Bhushan Sharan Singh: सांसद ने महिला पत्रकार से की बदसलूकी, माइक भी तोड़ा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 334 शब्द|📅 12 Jul 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Brij Bhushan Sharan Singh: भाजपा के बाहुबली सांसद बृजभूषण शरण सिंह फिर चर्चा में है। इस बार उन्होंने एक महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी की है। यही नहीं, महिला पत्रकार का सांसद ने माइक भी तोड़ दिया। जिससे पत्रकारों में भारी रोष व्याप्त है। मामला दिल्ली एयरपोर्ट का बताया जा रहा है।

Brij Bhushan Sharan Singh: सांसद ने महिला पत्रकार से की बदसलूकी, माइक भी तोड़ा
Brij Bhushan Sharan Singh
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

भारतीय कुश्ती संघ (WFI) पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण ने एक महिला पत्रकार का माइक तोड़ दिया। महिला पत्रकार ने दिल्ली एयरपोर्ट पर बृजभूषण से सवाल पूछने शुरू किए। बृजभूषण ने किसी भी सवाल का सही ढंग से जवाब नहीं दिया। गाड़ी में बैठते वक्त बृजभूषण ने जबरन दरवाजा बंद कर दिया। उस वक्त महिला पत्रकार का हाथ व माइक अंदर की तरफ था। जिससे माइक नीचे गिर गया और बृजभूषण के सुरक्षाकर्मी ने जबरन महिला पत्रकार का हाथ बाहर झटक दिया।

वहीं बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। दिल्ली पुलिस ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि 6 रेसलर्स की शिकायतों की अब तक की जांच के आधार पर WFI के पूर्व अध्‍यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर केस चलाया जा सकता है।

Brij Bhushan Sharan Singh: सांसद ने महिला पत्रकार से की बदसलूकी, माइक भी तोड़ा
Brij Bhushan Sharan Singh
ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और पीछा करने जैसे अपराधों के लिए सिंह, केस चलाए जाने और सजा के हकदार हैं। बृजभूषण के खिलाफ कुल 17 गवाहों ने छेड़छाड़ की पुष्टि की है। इनमें 5 गवाह पहलवानों के पति या परिवार के लोग हैं।

मीडिया रिपोटर्स के अनुसार, 13 जून की चार्जशीट में सेक्‍शन 506 (आपराधिक धमकी), 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना), 354 ए (यौन उत्पीड़न) और 354 डी (पीछा करना) लगाते हुए यह भी कहा गया है कि एक मामले में बृजभूषण की ओर से उत्पीड़न लगातार जारी था।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *