Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान बाढ़ पीड़ितों के लिए 71.50 करोड़ रुपये और जारी करेंगे- जिम्पा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 438 शब्द|📅 12 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने सभी उपायुक्तों और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की और कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस आपदा से निपटने के लिए राज्य सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है और सभी उपायुक्तों को राहत कार्य के लिए 33.50 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि पहले ही जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए जल्द ही 71.50 करोड़ रुपये की और राशि जारी करेंगे।

जिम्पा ने डिप्टी कमिश्नरों को मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से जारी हिदायतों के बारे में जानकारी देते हुए निर्देश दिए कि बाढ़ पीड़ितों तक राशन और दवाइयां पहुंचाई जाएं ताकि कोई भी इन जरूरी चीजों से वंचित न रहे।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

उन्होंने कहा कि इस समय हर व्यक्ति की जान-माल की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान अगर किसी व्यक्ति की मौत होती है तो उसके परिवार को चार लाख रुपये की मुआवजा राशि तुरंत दी जाए। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों को संबोधित करते हुए आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा कि जर्जर मकानों की पहचान कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए, ताकि किसी की जान न जाए।

उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में हमें बाढ़ से पीड़ित हर व्यक्ति तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही कह चुके हैं कि बाढ़ प्रभावित इलाकों को हर तरह की सहायता मुहैया कराना पंजाब सरकार की प्राथमिकता है। जिम्पा ने विशेष रूप से उपायुक्तों को जानवरों को बचाने, उनके चारे का प्रबंधन करने और आवश्यक दवाओं की डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

इस अवसर पर जिम्पा ने संबंधित विभागों को बाढ़ से निपटने के लिए उपायुक्तों द्वारा जो भी मांगें की गई थीं, उन्हें पूरा करने का निर्देश दिया। कुछ जिलों ने एनडीआरएफ/एसडीआरएफ टीमों की मांग की जिसे मौके पर ही स्वीकार कर लिया गया।

बैठक में विशेष मुख्य सचिव राजस्व के.ए.पी. सिन्हा, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव जसप्रीत तलवार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव विवेक प्रताप सिंह, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव कृष्ण कुमार, स्थानीय निकाय विभाग के सचिव अजोय शर्मा, जालंधर डिवीजन की आयुक्त गुरप्रीत कौर सपरा उपस्थित थे।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *