Punjab News: भारी बारिश के कारण हुए नुकसान के एक-एक पैसे की करेंगे भरपाई- मुख्यमंत्री

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 405 शब्द|📅 12 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य भर में हुई मूसलाधार बारिश के कारण लोगों के हुए नुकसान के एक-एक पैसे की पूर्ति करने की राज्य सरकार की वचनबद्धता दोहराई। यहाँ जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हालात पर पल- पल नज़र रख रहे हैं और राज्य भर से बाकायदा रिपोर्ट ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिलों में चल रहे राहत कार्यों और पानी के स्तर के बारे में राज्य भर में ज़िला प्रशासनों के द्वारा निगरानी रखी जा रही है। भगवंत मान ने कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में लोगों की मदद करना राज्य सरकार का फ़र्ज़ बनता है और इस कार्य की पूर्ति के लिए कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के दूर-दराज में बैठे आखि़री व्यक्ति तक राहत पहुंचायी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में राहत पहुँचाने को यकीनी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिससे लोगों को किसी तरह की मुश्किल पेश न आए। भगवंत मान ने कहा कि राज्य के सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य चलाने को पहल दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी डैम सुरक्षित हैं और पानी खतरे के निशान से नीचे बह रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि बुधवार शाम तक राज्य में हालात में सुधार होगा। भगवंत मान ने कहा कि सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक और अधिकारी पहले ही अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में तैनात हैं और संकट की इस घड़ी में ज़रूरतमंदों तक पहुँच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी के स्तर को देखते लोगों के जान और माल की रक्षा करने के लिए मशीनरी का व्यापक प्रबंध किया गया है। उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पीज अपने-अपने जिलों में राहत कामों में तेज़ी ला रहे है, जिससे लोगों को राहत दी जा सके।

भगवंत मान ने कहा कि भारी बरसात के कारण पैदा हुए हालात में लोगों की रक्षा करना राज्य सरकार का फ़र्ज़ बनता है। उन्होंने कहा कि मंत्री, विधायक और अधिकारी निचले और बाढ़ पक्ष से संवेदनशील इलाकों का दौरा कर रहे हैं जिससे इन इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जाए।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *