Flood In Delhi: यमुना नदी ने तोड़ा 1978 का रिकॉर्ड, 45 साल बाद पहली बार 207.55 मीटर तक पहुंचा जलस्तर

Daily Samvad
2 Min Read
yamuna river

डेली संवाद, नई दिल्ली। Flood In Delhi: पुरानी दिल्ली रेलवे पुल पर यमुना नदी का जल स्तर बुधवार तड़के 207 मीटर के स्तर को पार कर गया था। इसके और बढ़ने की आशंका है। इससे राजधानी में बाढ़ का डर पैदा हो गया है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

बुधवार दोपहर 1 बजे यमुना का जलस्तर 207.55 मीटर तक पहुंच गया। इससे 1978 का रिकॉर्ड (207.49 मीटर) टूट गया है। यमुना नदी के जलस्तर के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है। यमुना के पानी ने दिल्ली में प्रवेश करना शुरू कर दिया है। निचले इलाकों में पानी भर रहा है, जिससे वहां रहने वाले लोगों में दहशत है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के बाढ़-निगरानी पोर्टल के अनुसार पुराने रेलवे ब्रिज पर जल स्तर 2013 के बाद पहली बार सुबह 4 बजे 207 मीटर के निशान को पार कर गया। यह बुधवार सुबह 8 बजे तक बढ़कर 207.25 मीटर हो गया था। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया है कि यमुना का जलस्तर 207.72 मीटर तक पहुंच सकता है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *