BJP Protest: पुलिस की लाठीचार्ज में बीजेपी नेता की मौत, कई सांसद-विधायक घायल

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, पटना। BJP Protest: इस समय की बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है। खबर है कि पटना में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के मुद्दे पर गुरुवार को भाजपा ने विधानसभा घेराव करने निकले थे यहां पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां बरसाईं।

जहानाबाद जिला के महामंत्री विजय कुमार सिंह

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस लाठीचार्ज में एक भाजपा नेता की मौत हो गयी है। मृतक नेता की पहचान जहानाबाद जिला के महामंत्री विजय कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लाठीचार्ज में विजय घायल हुए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

इसके अलावा, कई लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। जानकारी के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान से विधानसभा तक विरोध मार्च निकाला। इस रोकने के लिए जिला प्रशासन ने शहर में हजारों की संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया।

गुरुवार की दोपहर एक बजे के बाद जैसे मार्च में शामिल भाजपा नेता गांधी मैदान से विधानसभा की ओर बढ़े। तभी डाकबंगला चौराहे के पास पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को आगे बढ़ने से रोका। इसी दौरान दोनों के बीच झड़प की स्थिति बन गई।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

पुलिस ने मार्च में शामिल भाजपा नेताओं से रुकने की अपील की, लेकिन भीड़ नहीं रुकी। इसके बाद में पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। लाठीचार्ज में जहानाबाद जिला के महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई है। कई भाजपा सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हो गए हैं।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

Nooran Sisters Live| नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली... अली ... पर सब को झुमाया। Daily Samvad













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *