Crime News: हाईटेंशन तार से उतरा करंट, मौके पर 1 युवक की मौत, 9 जख्मी, गुस्साए लोगों ने जाम किया नेशनल हाईवे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 355 शब्द|📅 13 Jul 2023

डेली संवाद, गाजियाबाद। Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुधवार रात बड़ा हादसा हो गया। लोनी थाना क्षेत्र के गांव चिरौड़ी में डाक कांवड़ लेने जा रहे कांवड़ियों से भरा कैंटर एक ट्रक को बचाने के प्रयास में हाईटेंशन लाइन के तार से टच हो गया। इससे कैंटर में करंट उतर आया। हादसे में एक कांवड़िए की मौत हो गई। 9 कांवड़िए घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इस हादसे से गुस्साए कांवड़ियों ने करीब पांच घंटे तक रोड जाम करके हंगामा किया। पुलिस ने बामुश्किल जाम खुलवाया। ACP रजनीश उपाध्याय ने बताया, लोनी थाना क्षेत्र के गांव चिरौड़ी से बुधवार रात कुछ कांवड़िए डाक कांवड़ लेने के लिए टेम्पो से हरिद्वार जा रहे थे। घर से निकलकर सभी कांवड़िए गांव के मंदिर में गए। वहां पर उन्होंने कैंटर में डीजे लगवाया और फिर हरिद्वार के लिए रवाना हुए।

बंथला-चिरौड़ी मार्ग पर अचानक गैस सिलेंडर से भरा ट्रक सामने से आ गया। उसको बचाने के प्रयास में कैंटर रोड किनारे गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की लाइन से छू गया। इससे कैंटर में करंट उतर आया। करंट की चपेट में आकर कैंटर सवार कांवड़िए 21 वर्षीय गौरव की मौत हो गई। वहीं नीरज, सचिन, गौरव, बृजपाल, तरुण, जयदीप सहित कुल 9 कांवड़िए झुलस गए। इन सभी को नजदीकि अस्पतालों में इलाज दिलाया गया है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

इस हादसे के बाद कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया। वे मुख्य मार्ग पर ही धरना देकर बैठ गए। इससे रोड ब्लॉक हो गया। कांवड़ियों का कहना था कि आरोपी ट्रक वाले पर कठोर कार्रवाई हो और पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी जाए। एसडीएम साल्वी अग्रवाल और एसीपी रजनीश उपाध्याय मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने कई बार कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया। इस तरह ये हंगामा करीब 5 घंटे तक चलता रहा। एसीपी ने बताया कि कांवड़िए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पर कठोर कार्रवाई का आश्वासन देकर हंगामा शांत करा दिया गया है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *