National Pension Scheme: नहीं करते हैं नौकरी फिर भी सरकार देगी पेंशन, बस करना होगा इस स्कीम में इंवेस्ट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 381 शब्द|📅 13 Jul 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। National Pension Scheme: अगर आप भी प्राइवेट सेक्टर में जॉब करते हैं तो आपको कई बार फैमली के साथ अपने बुढ़ापे की टेंशन होती होगी। आप चाहते होंगे कि आपकी मंथली इनकम रिटायरमेंट के बाद भी चालू रहे। इसके लिए आप कई सेविंग भी करते होंगे। अगर आप नौकरी करते समय ही सरकार के इस स्कीम में निवेश करते हैं, तो आपको हर महीने 10,000 रुपये से ज्यादा पेंशन मिल सकती है।

नेशनल पेंशन स्कीम क्या है?

यह स्कीम एक लंबे समय के इन्वेस्ट की योजना है। इस योजना में निवेश करने के बाद आपको रिटायरमेंट के बाद नियमित तौर पर पेंशन का लाभ मिलेगा। यह केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इसमें सरकार आपको रिटायरमेंट के बाद एक बड़ा रिटायरमेंट फंड देती है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

आपको इसके लिए अपना अकाउंट ओपन करना होगा। ये आप अपने नाम के साथ अपने पार्टनर के नाम से भी खुलवा सकते हैं। इसमें 60 साल पूरे हो जाने के बाद आपको एक साथ या फिर हर महीने पेंशन के तौर पर पैसे मिलते हैं।

कितना करें निवेश

आपको इस स्कीम में हर महीने या फिर सालाना निवेश करना होता है। आप हर महीने 1000 रुपये का निवेश भी कर सकते हैं। इस स्कीम को आप 70 साल की आयु तक चला सकते हैं। आप 60 साल के बाद 60 फीसदी पैसा निकाल सकते हैं।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

अगर आप 30 साल की आयु के बाद से इस स्कीम में निवेश करते हैं और हर महीने 5,000 रुपये का निवेश करते हैं तो आपको 60 साल की आयु के बाद करीब 1.12 करोड़ रुपये जा कर चुके होते हैं। आपको हर महीने के निवेश पर 10 फीसदी का रिटर्न मिलता है। 60 साल की आयु के बाद आप एक साथ 60 फीसदी पैसा निकाल सकते हैं। इसके अलावा आपको हर महीने 45,000 रुपये पेंशन के तौर पर मिलेगा।

टैक्स बेनिफिट

नेशनल पेंशन स्कीम में आपको 50,000 रुपये तक का टैक्स बेनिफिट मिलता है। आप इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80 (C) के अलावा धारा 80CD(1B) के तहत इसका लाभ उठा सकते हैं।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *