Flood In Jalandhar: स्थानीय निकाय मंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में सेहत सुविधाओं का लिया जायजा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 346 शब्द|📅 13 Jul 2023

डेली संवाद, जालंधर। Flood In Jalandhar: स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने वीरवार को लोहियां से सटे बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और यहां लोगों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस बीच उन्होंने यहां सेहत विभाग की तरफ से लगाए गए मेडीकल कैंपों का निरीक्षण किया और वहां लोगों को मिल रही सेहत सुविधाओं के बारे में पूरी जानकारी हासिल की।

Flood In Jalandhar: स्थानीय निकाय मंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में सेहत सुविधाओं का लिया जायजा

निकाय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार लोगों के साथ संकट की इस घड़ी में पूरी तरह से खड़ी है और राहत कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आर्मी की टीमों को तैनात किया गया है, जोकि दिन-रात लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकालने का काम कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

इसी तरह राहत कार्यों के तहत लोगों तक खाना, रसद और अन्य जरूरी सामग्री पहुंचाने के लिए अलग से टीमें तैनात की गई हैं। उन्होंने राज्यसभा मेंबर व पर्यावरर्णविद संत बलवीर सिंह सींचेवाल का आभार व्यक्त किया, जो दिन-रात इस इलाके में लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संत सींचेवाल की तरफ से इलाके में लोगों की मदद के लिए वालंयिटर्स की नियक्ति की गई हैं और दिनरात लोगों तक जरूरत का हर सामान पहुंचा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

मंत्री बलकार सिंह ने आगे कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए सभी जिलों को फंड्स भी जारी कर दिए गए हैं ताकि राहत और बचाव कार्यों में किसी भी तरह की कमी न रहे। उन्होंने कहा कि इस आपदा से निपटने के लिए फंड्स और संसाधनों की कोई कमी नहीं है और जल्द ही हम सब मिलकर इस चुनौती से पार पा लेंगे। उन्होंने दोहराया कि लोगों की जानमाल की रक्षा करना पंजाब सरकार की प्राथमिकता है और इस कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

https://youtu.be/kwXhPkxqfh8
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *