डेली संवाद, पंजाब। Flood In Punjab: पंजाब में बाढ़ के कारण 14 जिलों के 1058 गांव प्रभावित हुए हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा गांव रूपनगर जिले में हैं। जबकि इस आपदा में अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, रूपनगर जिले में 364 गांव, अजीत सिंह नगर में 268, पटियाला में 250, जालंधर में 71, मोगा में 30, होशियारपुर में 25, लुधियाना में 16, फिरोजपुर और संगरूर में 3 और तरनतारन में 6 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए है।
ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा
जानकारी के मुताबिक राज्य में अब तक 49 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं जबकि 180 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। गौशाला ब्राह्मण माजरा सरहिंद में जिला प्रशासन के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 800 गायों को बचाया गया, जिनमें से एक गाय की मौत हो गई और 8 गायों की हालत गंभीर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
इसके साथ ही जिला फतेहगढ़ साहिब में 3 भैंस, 2 गाय, साहिबजादा अजीत सिंह नगर में 9 मवेशी, शहीद भगत सिंह नगर में 2 गाय और 6300 मुर्गियां, तरनतारन में 7 भैंस और गाय और जालंधर जिले में 3 मवेशी की मौत हो गई है। सरहिंद शहर में बाढ़ से 8 सूअर और होशियारपुर में 7 सूअर और एक बकरी के भी मरने की खबर है।