Flood In Punjab: बाढ़ से निपटने के लिए केंद्र ने जारी किया फंड, जाने कितने मिले पंजाब को

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Flood In Punjab: देश में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने तमाम राज्यों में तबाही मचा रखी है। उत्तर भारत सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। बाढ़ से हुए नुकसान को देखते हुए केंद्र सरकार ने 22 राज्यों को सहायता राशि जारी की है। इसमें पंजाब को भी शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

केंद्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित राज्यों की मदद के लिए 22 राज्यों को 7,532 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 1420.80 करोड़ रुपये की रकम महाराष्ट्र को दी गई है। सबसे कम राशि गोवा को दी गयी है। देश का सबसे छोटा राज्य होने के नाते गोवा ने इसे 4 करोड़ 80 लाख रुपए दिए हैं।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

पंजाब की बात करें तो केंद्र ने बाढ़ में मदद के लिए पंजाब सरकार को 218 करोड़ 40 लाख रुपये दिए हैं। पंजाब में भी भारी तबाही मची है। 2 दिनों तक लगातार बारिश के कारण सतलुज नदी और घग्गर नदी में पानी खतरे के निशान से ऊपर जा रहा था, जिसके बाद सतलुज का पानी जालंधर और शाहकोट के इलाकों में पहुंच गया, फिर घग्गर नदी ने पटियाला, राजपुरा के गांवों में तबाही मचा दी।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

Nooran Sisters Live| नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली... अली ... पर सब को झुमाया। Daily Samvad













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *