डेली संवाद, पंजाब। Flood In Punjab: पंजाब के लोगों के लिए राहत की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पाकिस्तान ने सुलेमानकी हेडवर्क्स के फ्लड गेट खोल दिए हैं जिससे फाजिल्का और फिरोजपुर को राहत मिली है। इस बार पाकिस्तान ने अच्छा पड़ोसी व्यवहार दिखाया है।
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब में बाढ़ आने पर पाकिस्तान ने सुलेमानकी हेडवर्क्स से 10 फ्लड गेट खोल दिए हैं। हालांकि, फ्लड गेट खुलने से पाकिस्तान के कुछ इलाके बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान द्वारा गेट खोले जाने से दक्षिणी मालवा पानी के प्रकोप से बच गया है।
ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा
जल संसाधन विभाग ने 10 जुलाई को केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय को सूचना भेजी थी कि सतलुज का करीब दो लाख क्यूसेक पानी पाकिस्तान की तरफ छोड़ा जाएगा। नियमों के मुताबिक, अगर पाकिस्तान की तरफ 50 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ना है तो इसकी पहले से जानकारी देना अनिवार्य होती है।