Flood Update: महिला ने MLA को जड़े थप्पड़, लोगों ने सांसद की गाड़ी रोकी, जमकर प्रदर्शन, इस मंत्री के घर में घुसा बाढ़ का पानी, मचा हड़कंप

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, अंबाला। Flood Update: हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज (Anil Vij) के घर में बाढ़ का पानी घुस गया है। अंबाला कैंट में शास्त्री कॉलोनी स्थित उनके घर में पानी भर गया है। जिससे ग्राउंड फ्लोर का पूरा सामान पहली मंजिल पर शिफ्ट किया गया है। उनके घर से पानी निकासी का प्रबंध किया जा रहा है। इससे पहले विधायक को बाढ़ प्रभावित इलाके की महिला ने थप्पड़ जड़ दिए थे।

उधर, भाजपा के कुरूक्षेत्र के सांसद नायब सैनी को गुरुवार को लोगों का विरोध झेलना पड़ा। सांसद सैनी दीदार नगर में ट्रैक्टर पर जलभराव का जायजा लेने के लिए गए थे। इस दौरान लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सांसद सैनी जाने लगे तो महिलाएं गाड़ी के आगे खड़ी हो गई।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

बाढ़ प्रभावित लोगों में गुस्सा इस बात का था कि समय रहते उचित कदम क्यों नहीं उठाए जाते। हालात बिगड़ने पर ही क्यों राजनीति करने आते हैं। लोगों के विरोध पर सांसद ने कहा कि सरकार पूरी तरह से लगी हुई है। कार्यकर्ता ट्रैक्टर ट्रॉली से राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। लोगों को धैर्य रखना चाहिए।

इससे पहले कल कैथल के चीका में एक महिला ने गुस्से में जजपा के विधायक ईश्वर सिंह को थप्पड़ मार दिया। महिला का गुस्सा था कि वे 5 साल नजर नहीं आए और अब राजनीति करने आ गए हैं। वहीं हरियाणा में आज भी अंबाला, कालका, बराडा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकूला में चंडीगढ़ मौसम विभाग ने तीन घंटे का बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सूबे में अभी खतरा टला नहीं है। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से राज्य की नदियां खासकर यमुना हालात खराब कर सकती है। हालांकि 15 के बाद से फिर से राज्य में मानसून एक्टिव हो जाएगा। इसके अलावा हरियाणा के 13 जिलों में घग्गर और यमुना का पानी घुस गया है। राज्य के 240 गांव बाढ़ की चपेट में आ चुका हैं।

यहां अंबाला, करनाल, पानीपत और सोनीपत के बाद अब जींद, फतेहाबाद, फरीदाबाद, पलवल और सिरसा जिले में भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बाढ़ और जलभराव से प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 10 लोगों की मौत हो गई। CM मनोहर लाल ने आपदा में जान गंवाने वालों के परिवारों को चार लाख रुपए सहायता राशि देने और मकानों की मरम्मत के लिए सहायता राशि देने की घोषणा की है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *