डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण लगातार पौंग बांध का जलस्तर भी बढ़ रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार अभी पौंग बांध में जलस्तर 1360 फीट है। वैसे बांध की कैपेसिटी 1430 फीट की है। लेकिन सुरक्षा कारणों और पीछे से पानी के फ्लो को देखते हुए 1390 या फिर हद 1400 फीट पर डैम के फ्लड गेट खोल दिए जाते हैं। अभी डैम में गेट खोलने के लिए 30 फीट पानी कम है।
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
यदि पानी का फ्लो लगातार जारी रहा और जलस्तर 1390 फीट पर पहुंच गया तो पौंग डैम के गेट प्रबंधकों द्वारा खोल दिए जाएंगे। बहरहाल भाखड़ा ब्यास प्रबंधक बोर्ड ने अपनी सारी टरबाइन को चलाकर विद्युत उत्पादन बढ़ा दिया है। जो पानी का फ्लो आ रहा है उसे यूज कर टरबाइन के रास्ते निकाला जा रहा है। हर रोज 18000 क्यूसिक से लेकर 20000 क्यूसिक पानी पावर हाउस के रास्ते निकाला जा रहा है।
1988 में पानी ने बरपाया था कहर
पौंग बांध में पहली बार 1978 में जलस्तर 1405 फीट पहुंचा था। इसके बाद 1988 में 1404 फीट तक पानी का लेवल पहुंच गया था और उस समय पौंग डैम के फ्लड गेट खोले गए थे। 1988 में छोडे़ गए पानी ने इतनी तबाही मचाई थी कि लोगों को जान बचाने के लिए पेड़ों का सहारा लेना पड़ा था।
ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा
लोगों के घर और खेतों में खड़ी फसलें सब कुछ तबाह हो गया था। प्रशासन ने हेलिकॉप्टर की मदद से लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया था। इसके बाद 2008 व 2013 में भी छोड़े गए पानी ने खूब कहर बरपाया था।