Jalandhar News: जालंधर में बतरा पैलेस के मालिक समेत 6 लोग जुआ खेलते गिरफ्तार, मौके से 1 लाख कैश बरामद

Daily Samvad
2 Min Read
Gambling
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 280 शब्द|📅 13 Jul 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर में पुलिस ने छापेमारी करते हुए कांग्रेस के दिग्गज मंत्री रहे एक नेता के करीबी व मशहूर पैलेस के मालिक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ये सभी एक दुकान में जुआ खेल रहे थे, इन सभी के पास से पुलिस ने लगभग एक लाख रुपए कैश बरामद किया है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

पुलिस के मुताबिक जालंधर के गोपाल नगर के गाजी गुल्ला में छापेमारी करके 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मौके से इन जुआरियों के पास पास से लगभग 1 लाख रुपए की रिकवरी भी की गई है। पुलिस के मुताबिक इन जुआरियों में गोपाल नगर के बतरा पैलेस के मालिक जोगिंदर पाल उर्फ काला बतरा भी शामिल है।

थाना नंबर 2 के एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्ता सूचना मिली थी कि गाजी गुल्ला रोड पर एक दुकान में जुआरी जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही नरेश कुमार ने एसएचओ गुरप्रीत सिंह को सारी बात बताई। एसएचओ गुरप्रीत सिंह के निर्देशों पर गाजी गुल्ला की दुकान पर छापेमारी की गई।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

नरेश कुमार ने बताया कि मौके से 6 जुआरियों को पकड़ा गया है। इसमें परमेश कुमार, जोगिंदर पाल उर्फ काला बतरा, गौरव मेहरा, विनोद कुमार, सुमित और प्रमोद जैन को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के पास से पुलिस को 1 लाख रुपए कैश बरामद हुआ है। सभी जुआरियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के अधीन केस दर्ज किया गया है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *