PM Modi France Visit: पीएम मोदी कल फ्रांस के लिए होंगे रवाना, UAE का भी करेंगे दौरा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 386 शब्द|📅 13 Jul 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13-15 जुलाई 2023 तक फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक यात्रा करेंगे। वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के निमंत्रण पर 13-14 जुलाई तक पेरिस का दौरा करेंगे।

प्रधानमंत्री 14 जुलाई 2023 को बैस्टिल डे परेड में सम्मानित अतिथि होंगे, जहां त्रि-सेवा भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ी भाग लेगी। वहीं, इसके बाद पीएम 15 जुलाई को अबू धाबी का दौरा करेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेरिस की दो दिवसीय यात्रा के समापन के बाद 15 जुलाई को अबू धाबी जाएंगे।

PM मोदी करेंगे UAE के राष्ट्रपति से मुलाकात

विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि मोदी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बातचीत करेंगे।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

बयान में कहा गया है कि भारत-UAE व्यापक रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है और प्रधान मंत्री की यात्रा ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, खाद्य सुरक्षा, फिनटेक, रक्षा और संस्कृति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में इसे आगे बढ़ाने के तरीकों की पहचान करने का अवसर होगी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री 13 और 14 जुलाई को फ्रांस की यात्रा पर जा रहे हैं।

PM मोदी होंगे सम्मानित अतिथि

PM मोदी 14 जुलाई को पेरिस में बैस्टिल दिवस परेड (Bastille Day Parade) में सम्मानित अतिथि होंगे, जहां त्रि-सेवा भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ी भाग लेगी।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति मैक्रों प्रधानमंत्री के सम्मान में एक राजकीय भोज के साथ-साथ एक निजी रात्रिभोज की भी मेजबानी करेंगे। इस दौरान दोनों नेता व्यापक वार्ता भी करेंगे और यह भी कहा की प्रधानमंत्री का फ्रांस के प्रधानमंत्री के साथ-साथ सीनेट और फ्रांस की नेशनल असेंबली के अध्यक्षों से भी मिलने का कार्यक्रम है।

फ्रांसीसी कंपनियों के CEO से भी करेंगे मुलाकात

वह फ्रांस में भारतीय प्रवासियों, भारतीय और फ्रांसीसी कंपनियों के CEO और प्रमुख फ्रांसीसी हस्तियों के साथ अलग से बातचीत करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा, प्रधानमंत्री की यात्रा रणनीतिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, शैक्षणिक और आर्थिक सहयोग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भविष्य के लिए साझेदारी की रूपरेखा तैयार करने का अवसर प्रदान करेगी।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *