Share Market: शेयर बाजार नई ऊंचाई पर, सेंसेक्स पहली बार 66,000 के पार पहुंचा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 249 शब्द|📅 13 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Share Market: शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। सेंसेक्स ने आज पहली बार 66,000 का अहम स्तर पार किया है और इस ऐतिहासिक ऊंचाई पर जाकर नया रिकॉर्ड बनाया है। आज 13 जुलाई 2023 को सेंसेक्स 66.043 की नई ऊंचाई पर पहुंच गया है और निवेशकों को बंपर कमाई दी है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

शुरुआती सत्र में निफ्टी ने 19,537.50 के अपने पिछले उच्च स्तर 19,523.60 को तोड़ते हुए 19,537.50 का उच्चतम स्तर छुआ। इसके अलावा, सेंसेक्स ने भी नई ऊंचाई बनाई और अपने पिछले उच्चतम 65,898.98 को तोड़ते हुए 65,938.70 के स्तर को छू लिया। बैंक निफ्टी नई सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंच गया है। निफ्टी मेटल इंडेक्स ने नई ऊंचाई को छुआ और ऑटो इंडेक्स ने 52 हफ्ते की ऊंचाई को छुआ।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

सेंसेक्स और निफ्टी लगातार नई ऊंचाई बना रहे हैं। निफ्टी 19,547.15 की नई ऊंचाई देख रहा है और सेंसेक्स 65,971 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स 580 अंक से अधिक और निफ्टी 160 अंक से अधिक मजबूत हुआ। घरेलू बाजार में निवेशकों की अच्छी खरीदारी के दम पर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है और निफ्टी 19500 के बेहद करीब खुला है। मेटल और ऑटो शेयरों में तेजी से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *