नई दिल्ली। Weather Update: देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा के कई इलाके बाढ़ से ग्रसित हो गए हैं। पंजाब में बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रेलवे ने ज्यादार गाड़ियों को कैंसिल कर दिया है।
उत्तर भारत सहित पहाड़ी राज्यों में आसमान से बारिश कहर बनकर बरस रही है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली समेत अन्य राज्यों में बारिश ने हाल बेहाल कर रखा है। हिमाचल में सैकड़ों पर्यटक फंस गए हैं। जिन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है। राजधानी दिल्ली में यमुना खतरे के निशान तक पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को भी कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तराखंड, बिहार और दिल्ली के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, सरकार ने भी अपने अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है।
Significant rainfall recorded across various regions.#RainfallUpdate #WeatherReport #Assam #Meghalaya #UttarPradesh #MadhyaPradesh #Bihar #WestBengal #Sikkim #ArunachalPradesh #Uttarakhand @moesgoi@DDNewslive@airnewsalerts@ndmaindia pic.twitter.com/XuHSeEeHJQ
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 12, 2023
Weather Update Today Live:
दिल्ली में निगम बोध घाट के पास का इलाका बाढ़ग्रस्त हो गया है, क्योंकि यमुना नदी उफान पर है और आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से रिंग रोड आईटीओ में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसके कारण सड़क यातायात प्रभावित हुआ।
उत्तराखंड के चमोली जिले में लगातार बारिश के बाद पीपलकोटिम के पास राजमार्ग पर पहाड़ी से बोल्डर और मलबा गिरने बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया। उत्तराखंड के पागलनाला, गुलाबकोटी और हेलंग सहित कई अन्य स्थानों पर भी हाईवे क्षतिग्रस्त हुआ है। भाजपा नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कुल्लू के भुंतर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।
ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा
दिल्ली में लगातार बारिश और हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जल स्तर बढ़ा है। दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। दिल्ली में यमुना का जलस्तर में बुधवार को 208.08 मीटर दर्ज की गई। यमुना के जलस्तर ने 45 साल पहले दर्ज 207.49 मीटर के पिछले सर्वकालिक रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
आपको बता दें कि उत्तर भारत में मानसून की बारिश से काफी तबाही मची है। विभिन्न राज्यों में कहीं पुल ढह रहे हैं, तो कहीं भूस्खलन हो रहा है। उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश से जनजीवन सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। पिछले 24 घंटे से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हो रही है।