Weather Update Live: दिल्ली में हैवी व्हीकल्स की No Entry, जल प्रलय जैसे हालात, पंजाब के कई जिलों में अलर्ट, कल जालंधर आएंगे CM मान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 373 शब्द|📅 13 Jul 2023

डेली संवाद, जालंधर/नई दिल्ली। Weather Update Live: भारी बारिश और बाढ़ के कारण पहाड़ी राज्यों समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में अफरातफरी मची हुई है। आसमान से लगातार बारिश कहर बरपा रही है। पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली समेत अन्य राज्यों में बारिश ने हाल बेहाल कर रखा है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

दिल्ली में यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण दिल्ली सरकार ने सिंघु बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, लोनी बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर से भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। उधर, पंजाब में स्थिति पर लगातार मुख्यमंत्री भगवंत मान नजर रखे हुए हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री मान कल जालंधर में बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा करेंगे।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को भी कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तराखंड, बिहार और दिल्ली के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, सरकार ने भी अपने अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है।

Weather Update Today Live:

एनडीआरएफ के डीआईजी मोहसिन शाहिदी ने कहा कि दिल्ली में 12 NDRF की टीमें तैनात हैं। बचाव कार्य जारी है। हमने अब तक 2,500 लोगों को अलग-अलग इलाकों से बचाया है। अतिरिक्त डीसीपी अचिन गर्ग ने वर्तमान स्थिति की समीक्षा करने और यमुना बैंक के पास निचले क्षेत्र के बचाव अभियान की समीक्षा करने के लिए यमुना बैंक क्षेत्र का दौरा किया।

यहां फंसे छह लोगों को निकाला गया। प्रशासन और NDRF की टीम मौके पर मौजूद है। पिछले एक घंटे में यमुना नदी के जलस्तर में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। दोपहर एक बजे जलस्तर 208.62 मीटर दर्ज किया गया, 2 बजे भी यही स्तर पाया गया। दिल्ली के मेटकाफ रोड स्थित सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में बाढ़ का पानी घुस गया है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

यहां भर्ती 40 मरीजों को एलएनजेपी अस्पताल में स्थानांतरित किया जा रहा है, जिनमें से तीन वेंटिलेटर पर हैं। दिल्ली में यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के बाहर पानी भर गया है। इससे पहले यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकासी बंद कर दिया गया है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *