Yamuna Water Level: दिल्ली में लगातार बढ़ रहा यमुना नदी का जलस्तर, बाढ़ के असर से स्कूल बंद

Daily Samvad
2 Min Read
yamuna river

डेली संवाद, नई दिल्ली। Yamuna Water Level: दिल्‍ली के कई इलाके बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। यमुना खतरे के निशाने से करीब तीन मीटर ऊपर बह रही है। निचले इलाकों को जलमग्न करते हुए यमुना का पानी अब मेन दिल्ली तक पहुंच गया है। ITO के पास रिंग रोड हो या कश्‍मीरी गेट का ISBT, सब जगह पानी भर गया है।

जैतपुर, वजीराबाद, निगम बोध के आसपास का इलाका, गीता कॉलोनी समेत कई इलाके डूबे हुए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘जिन इलाकों में जलभराव है, वहां सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।’ मंत्री आतिशी ने कहा कि पहली बार दिल्‍ली में यमुना का जलस्तर इतना बढ़ा है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

यमुना के पानी ने पूरी दिल्ली को डुबा दिया है। सड़कें जलमग्न होने से लोगों को काफी पेरशानी हो रही है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसे देखते हुए कई डायवर्जन प्वाइंट बनाए हैं। दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात के बीच एक राहत की खबर आई है। यमुना के जलस्तर में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दोपहर 1 बजे इसका जलस्तर 208.62 मीटर पर था जो 2 घंटे बाद दोपहर 3 बजे भी यही रिकॉर्ड किया गया है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने से स्कूलों में छुट्टियां हो गईं हैं। अब इस हफ्ते तक स्कूल बंद ही रहेंगे। स्कूलों की तरफ से मिल रहे मेसेज में कहा जा रहा है कि रविवार तक स्कूल बंद रहेंगे। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेस 1 स्थित ऐलकॉन इंटरनैशनल स्कूल में सभी क्लासेज बंद हो गए हैं। स्कूल ने पैरेंट्स को मेसेज भेजकर कहा है कि स्कूल बसें 12.30 बजे बच्चों को लेकर निकल रही हैं।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *