डेली संवाद, अमृतसर। Chandrayaan-3: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा ने भारत द्वारा चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफल लांचिंग पर सभी देश वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज भारत ने प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में एक और इतिहास रच दिया है। आज पूरे विश्व की निगाहें चंद्रयान-3 के लॉन्च पर टिकी हुई हैं।
ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि चंद्रयान की लैंडिंग के साथ ही भारत स्पेस का सुपरपावर बनकर उभरेगा। जनार्दन शर्मा ने कहा कि अगर चंद्रयान सफलतापूर्वक चांद पर लैंड कर जाता है तो वो दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के जिस स्थान पर चंद्रयान-3 पहुंचेगा, आज तक किसी भी अन्य चंद्र मिशन ने उस क्षेत्र का पता नहीं लगाया है।
ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा
ऐसे में चांद के इस हिस्से में कई रहस्य सुलझ सकते हैं। इस हिस्से से कई ऐसे सक्ष्य भी मिल सकते हैं, जिसकी आज तक थ्योरी भी अधूरी है। जनार्दन शर्मा ने कहा कि इसमें मिली सफलता भारत को विश्व में चौथी अंतरिक्ष महाशक्ति का रुतबा देगी। अब तक केवल अमेरिका, रूस और चीन ही चंद्रमा पर अपने यान की सॉफ्ट-लैंडिंग करा सके हैं।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
भारत इससे पहले चांद पर चंद्रयान-1 और चंद्रयान-2 मिशन में ऑर्बिटल मिशन भेज चुका है। चंद्रयान-2 मिशन में लैंडर भी शामिल था, जो चंद्रमा पर सुरक्षित उतरने में सफल नहीं हुआ था। इस बार चंद्रयान-3 मिशन में लैंडर विक्रम और इसके भीतर रोवर प्रज्ञान को चंद्रमा पर उतारा जा रहा है। चंद्रयान-3 रॉकेट लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (एलवीएम 3) के जरिये भारत विश्व में एक नया इतिहास रचेगा।