Punjab news: जालंधर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे CM, बचाव कार्यों का लेंगे जायजा, लोहियां में लोगों से मिलकर सुनेंगे समस्याएं

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Punjab news: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जालंधर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री बचाव कार्यों का जायजा लेंगे। वह अपने दौरे के दौरान शाहकोट लोहियां में आएंगे। वहां पर मंडाला में उस स्थान पर भी जाएंगे जहां पर धुस्सी बांध टूट गया था। यहां राज्यसभा सांसद संत बलवीर सिंह सीचेवाल संगत को साथ लेकर बांध का मिट्टी की बोरियां डाल कर दोबारा निर्माण कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

मुख्यमंत्री भगवंत मान का जालंधर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में दोपहर बाद आने का कार्यक्रम है। वह इसे पहले फिरोजपुर और मोगा के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। बता दें कि जब से पंजाब में बाढ़ के हालात बने हुए हैं तब से राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और बचाव कार्यों का जायजा लेने के साथ-साथ लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं भी सुन रहे हैं।

पिछले कल संगरूर का किया था दौरा

मुख्यमंत्री पिछले कल घग्गर नदी से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए अपने गृह जिला संगरूर में गए थे। वहां पर उन्होंने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में पहुंच कर बचाव कार्यों का जायजा लिया था। मुख्यमंत्री ने हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल पर तंज भी कसा था कि अब हरियाणा और राजस्थान पानी लेने से मना कर रहे हैं, हिम्मत है तो हिमाचल रोक ले अपना पानी।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

मान ने कहा कि हिमाचल कहता है कि उनका पंजाब के पानी में 7.19 प्रतिशत हिस्सा है। उसे रॉयल्टी चाहिए। हरियाणा को हम कह रहे हैं कि चाहिए अब पानी तो हरियाणा मना कर रहा है। यही हाल राजस्थान का है। हिस्सा मांगने के लिए सभी हैं, लेकिन डूबने के लिए अकेला पंजाब।

पंजाब पूरी दुनिया को बचाने वाला है

भगवंत मान ने कहा कि बेशक आपदा के समय कोई साथ नहीं दे रहा, लेकिन फिर भी पंजाब का दिल बहुत बड़ा है। पंजाब पूरी दुनिया को बचाने वाला है। पंजाब सभी का पेट भरने वाला है। पूरी दुनिया में कहीं पर भी कुदरती आफत आ जाए। वहां पर रेडक्रॉस पहुंचे या न पहुंचे, लेकिन पंजाबी वहां पर गुरु का लंगर लगाने के लिए पहुंच जाते हैं।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *