Harry Potter Book: 32 रुपये में खरीदी गई 26 साल पुरानी Harry Potter की किताब आज 11 लाख रुपये में हुई नीलामी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 331 शब्द|📅 14 Jul 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Harry Potter Book: हैरी पॉटर (Harry Potter) की कहानी का अपना एक अलग क्रेज है। जिसे ना सिर्फ बड़े बल्कि बच्चे भी खूब पसंद करते हैं। ना सिर्फ इसकी फिल्मे बल्कि किताबें भी लोगों द्वारा काफी पसंद की जाती है। जो लोग हैरी पॉटर के असल फैन हैं वो इसकी फिल्म कलेक्शन से लेकर किताबें सभी चीजों को संभाल रखते हैं। अब इसी से जुड़ा एक किस्सा इन दिनों सामने आया है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। अक्सर लोग पुरानी चीजों को जमा रखने का शौक रखते हैं। कई बार उनका ये शौक उनकी किस्मत को चमका देता है। ऐसा ही एक किस्सा इन दिनों भी सामने आया है। जहां एक लाइब्रेरी ने 1997 में छपी किताब को संभालकर रखा था, जिसे उन्होंने अब 11 लाख रुपए में बेचा है। दरअसल 1997 में Bloomsbury ने इस किताब की 500 कॉपीज पब्लिश की थी।

जिसमें से 300 किताबों को यूके की सभी लाइब्रेरीज को बांटी गई। 26 साल बाद अब इस किताब को Wolverhampton Library ने बेचने का फैसला किया।हालांकि बेचने से पहले ही लाइब्रेरी ने कुछ दिन पहले ही इस पाठकों को देने से मना कर दिया था। इसका कारण था कि ये किताब काफी ज्यादा पुरानी हो चुकी थी और कई जगह से फट भी रही थी।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

इस किताब को जब मार्केट में बेचा गया तो कई हैरी पॉटर के दीवाने इसे खरीदने के लिए वहां पहुंचे और उन्होंने इसकी जमकर बोली लगाई। ऐसे में सबसे ज्यादा बोली रिचर्ड विंटनर ने लगाई और 11.26 लाख में इस किताब को अपना बना लिया। इसे खरीदने के बाद रिचर्ड ने कहा कि ये मेरे लिए बड़ी स्पेशल है क्योंकि ये जे के रॉलिंग की की किताब की ऑरिजिनल सीरीज की पहली किताब है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *