PM Modi France Visit: पीएम मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान, भारतीयों की ओर से प्रधानमंत्री ने मैक्रों को कहा धन्यवाद

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 486 शब्द|📅 14 Jul 2023

डेली संवाद, फ्रांस। PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के दौरे पर हैं। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी को फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। पीएम मोदी ने भारत की जनता के तरफ से राष्ट्रपति मैक्रों को धन्यवाद किया। पीएम मोदी गुरुवार को दो दिवसीय यात्रा के लिए फ्रांस पहुंचे थे। पीएम मोदी आज बैस्टिल दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

मैक्रों ने आयोजित किया रात्रिभोज

इससे पहले, पीएम मोदी रात्रिभोज के लिए पेरिस के एलिसी पैलेस पहुंचे थे, जहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रॉन ने उनका स्वागत किया। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए निजी रात्रिभोज की मेजबानी की थी। निजी रात्रिभोज में शामिल होने पर पीएम मोदी ने खुशी जाहिर की थी।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

ट्वीट कर उन्होंने कहा था कि “मैं राष्ट्रपति मैक्रों और प्रथम महिला का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने एलिसी पैलेस में निजी रात्रिभोज की मेजबानी की”। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा था कि राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। एतिहासिक एलिसी पैलेस में पीएम मोदी के लिए मैक्रों ने निजी रात्रिभोज की मेजबानी की। दोनों देशों के नेताओं ने अपनी दोस्ती के बंधन को और मजबूत करने का प्रयास किया।

भारतीय प्रवासियों को किया सम्मानित

निजी रात्रिभोज में शामिल होने से पहले, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में भारतीय समुदाय के लोगों को संबंधित किया था। इस दौरान उन्होंने विकसित भारत के सपने को साझा किया था। उन्होंने कहा था कि अगले 25 वर्षों में भारत विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल हो सकता है। अपने संबोधन में पीएम ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी से लेकर भारतीय संत तिरुवल्लुवर तक को याद किया।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

पीएम ने चंद्रयान-3, यूपीआई के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि और गरीबी घटने का भी जिक्र किया। कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम ने कहा, “आज का दृश्य अभूतपूर्व है। कही से आवाज आती है कि नमस्कार तो लगता है कि घर आ गया हूं।

हम भारतीय जहां भी जाते हैं वहीं मिनी इंडिया बना देते हैं। आज इस समारोह में बहुत से लोग ऐसे हैं तो 11-12 घंटे सफर कर के यहां पहुंचे हैं। इससे बड़ा प्यार क्या हो सकता है।” पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर फ्रांस पहुंचे हैं।

फ्रांस में संबोधन के दौरान पीएम ने किए ये ऐलान

  1. फ्रांस में संत तिरुवल्लुवर की प्रतिमा लगेगी।
  2. फ्रांस में मास्टर्स करने वाले भारतीय छात्रों को 5 साल का लॉन्ग टर्म पोस्ट स्टडी वीजा दिया जाएगा।
  3. भारत सरकार ने फ्रांस सरकार की मदद से मार्सिले में एक नया वाणिज्य दूतावास खोलने का फैसला किया है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *