IND vs WI 1st Test: भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 141 रनों से हराया, अश्विन ने मैच में लिए 12 विकेट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 290 शब्द|📅 15 Jul 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। IND vs WI 1st Test: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच पारी और 141 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। डोमिनिका के विंडसर पार्क में खेले गए सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में शानदार प्रदर्शन किया।

तीसरे दिन भारतीय टीम ने 421 रन के स्कोर पर पहली पारी घोषित की। इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 130 रन पर ही सिमट गई। भारत के लिए दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने गेंद से 7 विकेट लिए। पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

इसके बाद टीम अपनी पहली पारी में 150 रन पर सिमट गई। इस पारी में अश्विन ने भारत के लिए 5 विकेट लिए। इसके बाद भारतीय टीम के लिए मैच में उतरे कप्तान रोहित और यशस्वी जयसवाल की सलामी जोड़ी ने टीम को बेहतरीन शुरुआत देने का काम किया। रोहित और यशस्वी के बीच पहले विकेट के लिए 229 रनों की साझेदारी देखने को मिली।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

रोहित 103 रनों की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे। यशस्वी के बल्ले से 171 रनों की ऐतिहासिक पारी देखने को मिली। इसके अलावा विराट कोहली ने भी 76 रन की पारी खेली। वहीं, रवींद्र जड़ेजा 37 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 421 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की, जिससे उसे 271 रनों की बढ़त मिल गई है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *