डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर लुधियाना से आ रही है। खबर है कि लुधियाना में एक निहंग और ऑटो चालक के बीच झगड़ा हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारों के मुताबिक लुधियाना में एक निहंग ने ऑटो चालक पर हमला कर दिया। जिसमे ऑटो चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया है।
ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा
जिसके बाद ऑटो चालक को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि निहंग संदीप सिंह और घायल राजिंदर कुमार निवासी हैबोवाल दोनों ऑटो चलाते हैं। दोनों की बस अड्डे पर सवारियां बैठाने को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद निहंग ने ऑटो चालक पर तलवार से हमला कर दिया।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। इसके साथ ही पुलिस ने निहंग संदीप सिंह के खिलाफ धारा-307 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक इस हमले में राजिंदर के कंधे की नसें कट गईं और वह खून से लथपथ हो गया। राजिंदर के बचाव में आए लोगों पर भी निहंग सिंह ने हमला किया है।