डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार ने आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की वर्दी को लेकर एक फैसला लिया है। अब आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका अपनी सेवाएं देते समय गुलाबी और आसमानी रंग वाला लाल आईसीडीएस लोगो पहनेंगी।
ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास मंत्री डाॅ. बलजीत कौर ने कहा कि राज्य सरकार ने आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के लिए बेबी पिंक एप्रन के साथ लाल रंग का आईसीडीएस लोगो और सहायिकाओं के लिए आसमानी नीले एप्रन के साथ लाल रंग का आईसीडीएस लोगो जारी किया है।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि इससे आंगनबाडी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की पहचान आसानी से हो सकेगी, साथ ही उनके द्वारा दी जाने वाली सेवाओं में भी सुधार होगा। मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को पत्र जारी कर राज्य सरकार के निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया








