डेली सामने, पुणे। Ravindra Mahajani: ‘इमली’ फेम गश्मीर महाजनी के पिता और मराठी एक्टर और डायरेक्टर रवींद्र महाजनी (Ravindra Mahajani) का निधन हो गया। उनका शव शुक्रवार 14 जुलाई को पुणे के एक अपार्टमेंट में पाया गया। पुलिस ने बताया कि वह पुणे के तालेगांव दाभाड़े के अपार्टमेंट में अकेले रहते थे। वह पिछले 8 महीने से यहां की जर्बिया सोसायटी में किराए से रह रहे थे।
ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा
पड़ोसियों ने शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे अपार्टमेंट से बदबू आने के बाद पुलिस को कॉन्टैक्ट किया था। जल्द ही, तलेगांव MIDC पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची और अपार्टमेंट को अंदर से बंद पाया। स्थानीय निवासियों की मौजूदगी में, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और घर में एंट्री की। जहां रवींद्र महाजनी का शव पाया गया।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
पुलिस ने कहा कि अपार्टमेंट के मालिक ने डेड बॉडी की पहचान एक्टर गश्मीर महाजनी के पिता रवींद्र महाजनी के रूप में की है। पुलिस को शक है कि एक्टर का निधन दो से तीन दिन पहले हो गया था। जब बदबू आई, तब जानकारी हो सकी। पुलिस ने अभिनेता के परिवार को सूचित किया और मौत के कारण की पुष्टि के लिए उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया






