Weather Update: अगले 24 घंटे तक होगी भारी बारिश, 32 जिलों में चेतावनी जारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 338 शब्द|📅 15 Jul 2023

डेली संवाद, यूपी। Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। पूरे प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर है। मौसम विभाग में एक बार फिर अगले 24 घंटे तक 32 जिलों में भारी बारिश तो कहीं हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश व बिजली गिरने की भी संभावना है। विभाग ने इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

बता दें कि राजधानी लखनऊ समेत आसपास के क्षेत्रों में कल देर रात से बारिश हो रही है। कई जगहों पर भारी बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों को काफी परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, आगरा, औरैया, इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, हाथरस, जालौन, झांसी, कानपुर, कानपुर देहात, ललितपुर, मथुरा, प्रतापगढ़, रायबरेली और उन्नाव जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

आज इन जिलों में होगी बारिश- मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान गोरखपुर, रायबरेली, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, बदायूं, जालौन, ललितपुर, मेरठ, बुलन्दशहर, हमीरपुर, फिरोजाबाद, झांसी, बुलन्दशहर, आगरा, एटा, मथुरा, आगरा, सोनभद्र, कानपुर देहात, जालौन, बागपत, कासगंज, हमीरपुर, इटावा, हापुड, जालौन, हाथरस, बुलंदशहर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

इन जिलों में भी येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राज्य के हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, प्रयागराज, कौशांबी, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, सोनभद्र और आसपास के जिलों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *