Weather Update Today: उत्तराखंड और दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ से दिल्ली बेहाल, पहाड़ी राज्यों की सड़कें बंद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 429 शब्द|📅 15 Jul 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़। Weather Update Today: भारी बारिश से बाढ़ के कारण पहाड़ा राज्यों समेत कई प्रदेशों में हाहाकार मचा हुआ है। इस दौरान आज स्थिति में कुछ सुधार देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड और हिमाचल में नदियां अब भी उफान पर है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर नीचे तो गया है, लेकिन कई इलाके में अभी भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले 6 दिनों तक बारिश की संभावना है। आज भी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी में एक ओर जहां बाढ़ से जनजीवन प्रभावित है, वहीं अब बारिश नई मुसीबत ला सकती है। हालांकि, IMD का कहना है कि दिल्ली में तेज बारिश की संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

राजधानी में बाढ़ से पहले ही लोग परेशान हैं और अब बारिश के अलर्ट ने उनकी मुसीबतें और बढ़ाने का काम किया है। दिल्ली में आज बारिश होने से कई जगह जलभराव की समस्या देखने को मिल सकती है। बाढ़ के पानी को निकालने में भी दिक्कत आ सकती है। पहले ही आईटीओ, कश्मीरी गेट, सिविल लाइन, मयूर विहार और कई इलाकों में 5 फीट तक पानी जमा है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में भी आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी की राजधानी लखनऊ समेत 50 जिलों में आज भारी बारिश होगी। फर्रुखाबाद, बलरामपुर, कन्नौज, बरेली, श्रावस्ती, बहराइच, पीलीभीत और शाहजहांपुर के आसपास के इलाकों को अलर्ट किया गया है।

वहीं, बिहार के 10 जिलों में भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मधेपुरा, सहरसा, मधुबनी, खगड़िया, भागलपुर, पश्चिमी चंपारण, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, मधेपुरा में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड के कई इलाकों में आज तेज बारिश हो सकती है। कुमाऊं के ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देहरादून के लिए ऑरेंज अलर्ट है। बता दें कि बीते कई दिनों से उत्तराखंड में बारिश कहर बनकर आई है। उत्तरकाशी समेत कई जगहों से भूस्खलन की खबरें आई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, आज सिक्किम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, गोवा, मेघालय और तटीय कर्नाटक में मध्यम से तेज भारी बारिश की संभावना है। वहीं झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, दक्षिणी गुजरात, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *