Punjab News: पंजाब कांग्रेस का गिरा एक और विकेट, इस दिग्गज नेता ने थामा BJP का दामन

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद. नई दिल्ली। Punjab News: पंजाब कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व विधायक अश्वनी सेखड़ी ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। बताया जा रहा है कि अश्वनी सेखड़ी ने परिवार समेत भाजपा में शामिल हुए हैं।

अश्वनी सेखड़ी ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा ज्वाइन कर लिया
ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

जानकारी के मुताबिक पंजाब कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्वनी सेखड़ी आज भाजपा में शामिल हुए हैं। अश्वनी सेखड़ी ने परिवार सहित भाजपा का हाथ थामा है। अश्वनी सेखड़ी ने दिल्ली पहुंच गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से जो जिम्मेदारी दी जाएगी वह पूरी तरह निभाएंगे।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

पूर्व विधायक अश्वनी सेखड़ी ने कहा कि उनका कांग्रेस में दम घुट रहा है जिसके चलते वह परिवार सहित भाजपा में शामिल हुए हैं। पंजाब कांग्रेस के खिलाफ बोलते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी में पॉलिटिकल गैंग बने हुए हैं। बता दें कि कांग्रेस पार्टी में अश्वनी सेखड़ी नवजोत सिद्धू के बहुत करीबी रहे हैं।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *