Punjab News: इंग्लैंड भेजने के नाम पर कांग्रेस नेता ने ठगे लाखों रुपए, लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा, FIR दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 341 शब्द|📅 16 Jul 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब यूथ कांग्रेस के एक नेता के खिलाफ पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि यूथ कांग्रेस के उक्त नेता ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी की है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक पंजाब के खन्ना में एक कांग्रेस नेता के खिलाफ कबूतरबाजी का केस दर्ज किया गया है। यूथ नेता ने राजस्थान के श्री गंगानगर की रहने वाली एक दंपती को इंग्लैंड भेजने के सब्जबाग दिखाकर साढ़े 8 लाख रुपए मांगे थे। इनसे 1 लाख एडवांस लेकर आरोपी मुकर गया।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

थाना सिटी 1 में पीड़ित कमल कुमार निवासी इंद्रा कॉलोनी श्री गंगानगर (राजस्थान) की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अवनीत राय निवासी बिलां वाली छप्पड़ी खन्ना के खिलाफ IPC की धारा 420, इमिग्रेशन एक्ट की धारा 24 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी अवनीत राय जिला कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया का पूर्व वाइस प्रेसिडेंट है। कांग्रेस से पहले अकाली दल में भी सक्रिय रहा था।

शिकायतकर्ता के अनुसार उसका रिश्तेदार हरगोपाल खन्ना में रहता है। अक्टूबर 2022 में वह अपने रिश्तेदार से मिलने आया था। उसने अपने रिश्तेदार से बात की कि वह इंग्लैंड जाना चाहता है। इसी दौरान उसका रिश्तेदार उसे कहने लगा कि उसका एक दोस्त लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। उससे बात कर लेते हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

इसके बाद हरगोपाल उसे लेकर अवनीत राय के घर चला गया। वहां अवनीत राय ने उसे कहा कि वह उसे तथा उसकी पत्नी को चैरिटी वर्क वीजा पर इंग्लैंड भेज देगा। इसके लिए साढ़े 8 लाख रुपए लगेंगे। 1 लाख रुपए एडवांस मांगे। जोकि उन्होंने अलग-अलग तिथियों को आरोपी के खाते में ट्रांसफर किए। सिटी थाना एसएचओ हेमंत मल्होत्रा ने कहा कि आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *